रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साले अन्नदेव (Annadev)को रविवार की शाम को हार्टअटैक (Cardic  attack)आया। उनको तत्काल रामकृष्ण हॉस्पिटल (Ramkrishna Hospital)में भर्ती करवा दिया गया। रात में ही उनका आपरेशन (Operation)वहां के डॉक्टर्स ने किया। आपरेशन सफल रहा। सुबह उनकी हालत पहले से काफी बेहतर बताई गई। परिवार के लोगों ने बताया कि जब सीएम की मां रामकृष्ण हॉस्पिटल में भर्ती थीं तो उनकी सेवा अन्नदेव ही किया करते थे। अन्नदेव का बिंदेश्वरी बघेल से काफी गहरा लगाव था। बिंदेश्वरीजी के बारे में भी लोगों ने बताया कि वे भूपेश बघेल और अन्नदेव में कोई अंतर नहीं समझती थीं। बिंदेश्वरी देवी की अंतिम यात्रा निकल चुकी है और वो मुक्तिधाम पहुंचने वाली हैं। अंतिम यात्रा के पीछे जनसैलाब उमड़ा हुआ है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से लेकर तमाम बड़े नेता मौजूद हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें

See also  धर्म संसद मामला : सीएम बघेल का बड़ा बयान, कहा -अगर कालीचरण इतने साहसी हैं तो करें सरेंडर