टीआरपी डेस्क। मध्यप्रदेश में विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के ऐलान के बाद ही घमासान शुरू हो गया है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को चुनाव प्रचार की कमान सौंपी है।

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की जीत का रास्ता तैयार करेंगे

इसके साथ ही छत्तीसढ़ के दिग्गज मंत्री व विधायक भी मध्यप्रदेश में कांग्रेस की जीत का रास्ता तैयार करेंगे। पार्टी आलाकमान ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित 7 शीर्ष नेताओं को चुनाव प्रचार की कमान सौंपी हैं। ये सभी नेता मध्यप्रदेश में कैंप कर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करेंगे। जिन नेताओं को पार्टी ने जिम्मेदारी दी है, उनमें चार मंत्री और तीन विधायक शामिल हैं।

इन मंत्री और विधायकों को मिली जिम्मेदारी

जिन मंत्री के हाथों कमलनाथ के ताज को लौटाने की जिम्मेदारी होगी, उनमें कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया, उच्च शिक्षा व खेल मंत्री उमेश पटेल और खाद्य मंत्री अमरजीत भगत शामिल हैं। वहीं विधायकों में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, रायपुर ग्रामीण से विधायक सत्यनारायण शर्मा और अभनपुर से विधायक धनेंद्र साहू शामिल हैं।

See also  गांधी परिवार का विकास करती है कांग्रेस, जनता का नहीं : सीएम बिस्वा

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।