रायपुर। Accident In Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टाटीबंध चौक में सड़क हादसे ने एक पुलिसकर्मी को अपने चपेट में लिया। दरसल टाटीबंध चौक में ट्रक के ठोकर मरने से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।

गौतलब है की पुलिस कर्मी रामचंद्र साहू की मौत हो गई है। हादसे के बाद पुलिस को एम्स ले जाया गया। जहां वहां उसकी मौत की पुष्टि डॉक्टरों ने की। वहीं मामले की जांच चल रही है।

आमानाका थाने से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस जवान राम चंद्र साहू दुर्ग में पदस्थ है। रायपुर किसी काम से आ रहे थे। इसी दौरान टाटीबंध चौक ( Tatibandh chowk ) में ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्व चलते हुए पुलिस जवान की बाइक को चपेट में ले लिया। ट्रक की चपेट में आने के जवान बुरी तरह घायल हो गया और मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने क्षतिग्रस्त दुपहिया वाहन को ट्रक के नीचे से निकाला। इस दौरान पुलिसकर्मी की सांसे थम चुकी थीं। तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिसकर्मी के शव को पंचनामे के लिए भेजा गया है और उनके परिजनों की घटना की सूचना दी गई।

See also  मिशन 2023: सितंबर को रायपुर आएंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा , एयरपोर्ट पर भव्‍य स्‍वागत की तैयारी

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें।