रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिहार के लिए रवाना हो गए हैं। वे पटना में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। सीएम के साथ स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडेय भी विधायक दल की बैठक में होंगे शामिल।

आपको बता दें कि बिहार कांग्रेस महागठबंधन ने बिहार में सरकार बनाने की उम्मीद नहीं छोड़ी है। बिहार रवाना होने से पहले सीएम बघेल ने कहा कि बिहार की अलग राजनीति है वहां जाकर स्थानीय लोगों से बातचीत करेंगे। राजनीति में संभावनाएं कभी खत्म नहीं होती।

किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा

फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामले में सीएम भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफतौर पर स्पष्ट कर दिया है कि जो लोग फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर सरकारी नौकरी कर रहे हैं ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। छानबीन समिति की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। न्यायालय से भी ऐसे मामलों की जल्द सुनवाई करने की अपील की गई है।

See also  पूर्व CM भूपेश बघेल ने की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रदेश सरकार की तारीफ, कह दी ये बात…!

राज्यों को बारदाना उपलब्ध कराना केंद्र का काम

छत्तीसगढ़ के बारदाना पॉलिटिक्स पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सभी राज्यों को बारदाना उपलब्ध कराना केंद्र सरकार का काम है। भाजपा के बारदाना गिफ्ट करने पर सीएम ने कहा-प्रदेश में पौने 5 लाख गठान बारदाने की जरूरत। अब तक हमें महज 56 हजार बारदाने ही मिले हैं।

बिहार कांग्रेस महागठबंधन की सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुनने का जिम्मा सौंपा गया है। अब कांग्रेस पार्टी ने वीआईपी, ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम और छोटी पार्टियों को महागठबंधन के साथ लाने की है कोशिश तेज कर दी है। सीएम भूपेश बघेल के बिहार पहुंचने पर बड़े राजनीतिक उलटफेर की संभावना जताई जा रही है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  CBI Raid Update : ASP अभिषेक महेश्वरी का घर सील, सौम्या चौरसिया और KPS ग्रुप पर भी शिकंजा