बिजनेस डेस्क। सोने-चांदी के कीमत में लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिली है। बुधवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 131 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला था जबकि चांदी 321 रुपये महंगा हुआ था।

वहीं आज देशभर के सर्राफा बाजार में गुरुवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव बुधवार के मुकाबले 452 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 49714 रुपये पर खुला और 397 रुपये चढ़कर 49659 पर बंद हुआ। वहीं 22 कैरेट सोना 45488 रुपये, 23 कैरेट गोल्ड 49460 रुपये और 18 कैरेट सोना 37244 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला।

जबकि चांदी 1354 रुपये प्रति किलो उछाल के साथ 67342 रुपये पर खुली और 1172 रुपये चढ़कर 67160 पर बंद हुई। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।

Gold and Silver Price

IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं।

See also  रायपुर से चोरी गए चांदी की जब्ती के मामले में निलंबित ASI ने की ख़ुदकुशी की कोशिश, सिमडेगा एसपी पर हो सकती है कार्रवाई

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…