बैंक के कैशियर से लूट, पहले बदमाशों ने मारी गोली, फिर छीन लिया पैसों से भरा बैग
image source : google

टीआरपी डेस्क। कुछ बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार की सुबह एक बैंक के कैशियर को गोली मारकर लूट लिया। यह घटना रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ तहसील क्षेत्र कापू थाने का है। हालांकि इस वारदात में बदमाशों के हाथ कुछ नहीं लगा। जिस बैग को लेकर बदमाश भागे, उसमें कागज भरे हुए थे। साथ ही कैशियर भी सुरक्षित हैं। पीठ पर गोली लगने के कारण अस्पताल ले जाया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायगढ़ रेफर कर दिया गया है। गोली विनोद की कंधे के पास लगी है।

जानकारी अनुसार, CMPID कॉलोनी निवासी विनोद कुमार लकड़ा खम्हार स्थित ग्रामीण बैंक में कैशियर हैं। वह सोमवार सुबह करीब 11 बजे ड्यूटी पर बैंक जाने के लिए घर से बाइक पर निकले थे। तभी दो बाइक सवार 4 बदमाश पहुंचे और उन्हें पीठ पर गोली मार दी। जिसके बाद गोली लगते ही विनोद सड़क पर गिर पड़े और बैग उनके हाथ से छूटकर गिर गया।

See also  BIG BREAKING : भूपेश कैबिनेट की बैठक में हुए महत्वपूर्ण फैसले, 12 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, छत्तीसगढ़िया ऑलम्पिक का होगा आयोजन

इसके बाद बदमाश बैग उठाकर वहां से भाग निकले। उस बैग में जरूरी कागजात लेकर विनोद घर से निकले थे। आशंका जताई जा रही है कि रुपए होने की संभावना के चलते बदमाशों ने उन्हें गोली मारकर लूटा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा क्षेत्र से बाहर निकलने वाले इलाके के सर्चिंग व नाकेबंदी कर दी गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…