जशपुर। जिले के 11 कोरवा आदिवासी बंधुआ मजदूरों को केरल से छुड़ाया गया है। उन सभी को उनके घर भेज दिया गया। इन मजदूरों ने बताया कि वहां उनको न तो समय पर वेतन मिलता था और न ही कोई सुविधा। उनसे काम भी ज्यादा लिया जाता था और काम करने से मना करने पर प्रताड़ित भी किया जाता है। आज प्रशासन के अधिकारियों ने उनको मुक्त कराया है तो लगा कि देश में कानून व्यवस्था नाम की भी कोई चीज है। ये कार्रवाई जिले के प्रभारी मंत्री उमेश पटेल की पहल पर की गई। प्रभारी मंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने पूलिस अधिकारी,नायब तहसीलदार,श्रम अधिकारी और बाल संरक्षण अधिकारी की टीम बनाकर टीम को केरला रवाना किया था । टीम ने तेजी दिखाई और वहां के प्रशासन के सहयोग से इन सभी को मुक्त कराया गया। इसके बाद आज इन सभी को उनके घरों की ओर रवाना कर दिया गया।

See also  बड़ी खबरः छत्तीसगढ़ में सरकार ने 63 दिनों का अवकाश किया घोषित, जानें कब-कब रहेंगे स्कूल बंद

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए
हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें। 
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।