राजधानी रायपुर में झमाझम बरसा प्री मानसून, 13 जून के आसपास पहुंचेगा मानसून
राजधानी रायपुर में झमाझम बरसा प्री मानसून, 13 जून के आसपास पहुंचेगा मानसून

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून आने से पहले ही गुरुवार शाम राजधानी रायपुर का मौसम सुहावना हो गया। गुरुवार शाम करीब 4 बजे राजधानी में मौसम अचानक बदल गया। घने काले बादल छा गए और करीब एक घंटे तक तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई।

गर्मी उमस से मिली राहत

बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। करीब घंटे भर बारिश से लोगों को उमस से भी राहत मिली।

प्रदेश में मानसून 13 जून के आसपास पहुंचेगा

उधर, दक्षिण-पश्चिम मानसून की गतिविधियां केरल में शुरू हो गई है। तीन जून को केरल में मानसून पहुंचने की संभावना है। इसके बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर में 10 दिन बाद मानसून पहुंचेगा। फिर एक सप्ताह बाद राजधानी रायपुर पहुंचने की संभावना है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार केरल में विशेष वर्षा वितरण में वृद्धि हुई है। पश्चिमी हवाओं दक्षिण अरब सागर के निचले स्तरों में गति बढ़ गई है और गहरा गया है।

See also  बड़ी खबर : पुरी के जगन्नाथ मंदिर पर आतंकी हमले की धमकी, दीवारों पर लिखा संदेश, मचा हड़कंप

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर