शराब ​बंदी पर विधानसभा घेरने निकली आम आदमी पार्टी, हुपेंडी बोले-जनता से किए अपने वायदे पूरी न कर सकने वाली सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भूपेश सरकार को याद दिलाने विधानसभा घेरने निकली आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कोमल हुपेंडी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जनता से किए अपने वायदे पूरी न कर सकने वाली सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

हुपेंडी ने कहा जिस प्रकार आज मानसून सत्र के पहला दिन विधानसभा में भूपेश बघेल व टीएस सिंहदेव की कुर्सी की आपसी लड़ाई ने ले लिया इससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस को जनता के मुद्दों से और अपने वायदों से कोई सरोकार नहीं है। जबकि, आज विभिन्न संगठन अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहा है और विधानसभा सत्र में निगाहें जमाए देख रहा है कि शायद उनके मुद्दों को विधानसभा में रखा जाएगा व फैसला लिया जाएगा।

आम आदमी पार्टी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में चल रही भूपेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। सरकार को बने ढाई साल बीत चुके हैं व जिन वायदों के साथ सत्ता हासिल किया उनपर आजतक अमल नहीं कर पाई है ।

See also  राज्‍यसभा में कृषि विधेयक पास, भारी हंगामे के बीच ध्वनि मत से पारित हुए विधेयक, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने ये कहा

हुपेंडी ने भाजपा को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि, पिछली भाजपा की जब सरकार थी प्रदेश में खूब शराब की गंगा बहाई गई। तब वर्तमान भूपेश सरकार गंगाजल की कसम खा कर वादा किया कि प्रदेश की जनता को इस शराब से छुटकारा दिलाते हुए पूर्ण शराबबन्दी लागू करेगी। जिससे खुश होकर प्रदेश की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर कांग्रेस को वोट दिया लेकिन, आजतक भूपेश सरकार पूर्ण शराबबंदी की ओर एक भी कदम नहीं बढ़ा पाई।

हुपेंडी ने कहा कि सरकार के पास कोरोना बीमारी के दौरान किए लॉकडाउन की सूरत में 2 बार पूर्ण शराबबंदी लागू करने का सुनहरा अवसर भी मिला परंतु सरकार पूर्ण शराब बंदी करने के बजाए घर.घर शराब पहुंचाने का काम कर रही है। इस अवसर प्रदेश सह संयोजक सूरज उपाध्याय,प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल, यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष तेजेन्द्र तोडकर ने भी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

विधानसभा घेराव में मुख्यरूप से प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम चंद्राकर,प्रदेश सह संगठन मंत्री देवलाल नरेटी (साउथ जोन, प्रदेश सह संगठन मंत्री दुर्गा झा,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष समीर खान,व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक जैन, प्रदेश सचिव महिला विंग से के.ज्योति, मुन्ना बिसेन, CYSS प्रदेश अध्यक्ष अन्यतम शुक्ला, सोशल मीडिया से राणा संदीप, रायपुर जिला अध्यक्ष कमल नायक,महासमुंद जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र चंद्रकार,दुर्ग जिला अध्यक्ष मेहरबान सिंग,कांकेर जिला अध्यक्ष हरेश चक्रधारी,राजनांदगांव जिला अध्यक्ष कुशल सिंह राजपूत,बालोद जिला अध्यक्ष दीपक आर्दे, संतोष चंद्रकार,संजय यादव,यूथ प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण सेन,डगेश्वर भारती सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

See also  ब्रेकिंग - राजभवन और सरकार के बीच बनी सहमति, 27 अक्टूबर और 28 अक्टूबर को ही बुलाया जाएगा विधानसभा का विशेष सत्र, नोटिफिकेशन हुआ जारी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर