कोरोना से बड़ा मताधिकार... PPE किट पहनकर एंबुलेंस से पोलिंग बूथ पहुंची कोरोना मरीज, सभी ने किया उत्साह वर्धन

टीआरपी डेस्क। कोरोना पॉजिटिव महिला ने जागरूकता की मिसाल पेश की है। मतदान के दिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो किसी न किसी बहाने से मतदान नहीं करते। मगर इस बीच एक कोरोना पॉजिटिव महिला ने मतदान कर जागरूक नागरीक होने का कर्तव्य निभाया है।

देखें Video

नरहरपुर नगर पंचायत के लिए चल रहे मतदान में वार्ड क्रमांक 10 में दो दिन पूर्व कोविड पॉजिटिव मिली महिला ने पीपीई किट पहनकर मतदान किया है। प्रशासन ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मतदान करवाया. कोरोना पॉजिटिव महिला को एम्बुलेंस से मतदान स्थल ले जाया गया था। मतदान के बाद प्रशासन के अमले ने ताली बजाकर महिला का उत्साह बढ़ाया। कोरोना पॉजिटिव महिला रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी बताई जा रहीं हैं।

See also  FST, SST की टीम एक्शन मोड पर, कार से 7 लाख कैश जब्त

कोरोना की बीमारी से जूझ रही महिला ने सोमवार को चुनाव में अपना वोट डालने की इच्छा जाहिर की। जिसके बाद परिजनों ने प्रशासन को इसकी जानकारी दी। वहीं जिला प्रशासन ने भी महिला को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की इजाजत दी और उन्हें एंबुलेंस से वार्ड 10 के पोलिंग बूथ लाया गया। जहां महिला ने अपना वोट डाला।

वार्ड नंबर 10 के पोलिंग बूथ में महिला ने वोट डाल अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

4:45 मिनट पर वोटिंग बूथ पहुंची महिला

नरहरपुर में दिनभर वोटिंग चलती रही। अंत में शाम 4:45 बजे कोविड मरीज को पोलिंग बूथ लाया गया। इससे पहले बूथ में मौजूद सभी अधिकारी कर्मचारियों ने पहले ही PPE किट पहन रखा था। साथ ही बूथ के बाहर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने फेस शील्ड पहना था। जब महिला को एंबुलेंस से लाया गया तो सभी ने खड़े होकर तालियां बजाई और मरीज का मनोबल बढ़ाया गया। बूथ के अंदर गई महिला ने 5 बजे से पहले अपने मत का प्रयोग करते हुए मतदान किया।

See also  अब तनुश्री दत्ता ने आसाराम बापू से की नाना पाटेकर की तुलना, बोलीं. पॉलीग्राफ टेस्ट कराएं

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर