इस्लामाबाद। आतंक व आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई न करने को लेकर फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए साफ कहा है कि फरवरी 2020 तक पूरी तरह से आतंकवादियों के खिलाफ अपनी पूर्ण कार्य योजना को पूरा करें। यदि ऐसा नहीं होता है तो बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
FATF ने बैठक में सर्वसम्मति से यह तय किया कि पाकिस्तान को फिलहाल ग्रे लिस्ट में बनाए रखा जाए। बैठक में यह बात सामने आई कि एफएटीएफ की ओर से आतंकी वित्त पोषण पर लगाम लगाने के लिए तय किए 27 बिन्दुओं में पाकिस्तान केवल 5 पर ही कार्रवाई करने में सफल रहा है।
बता दें कि पाकिस्तान को जून 2018 में वॉचडॉग (FATF) की ओर से ग्रे लिस्ट में रखा गया था और कहा था कि 27 प्वॉइंट एक्शन प्लान के तहत पाकिस्तान 15 महीने के अंदर आतंकवाद के वित्त पोषण और कालेधन के खिलाफ कार्रवाई करे। यदि पाकिस्तान इस समय सीमा में कार्रवाई करने में विफल रहता है तो उसे ईरान और उत्तर कोरिया के साथ ब्लैकलिस्ट में रखा जा सकता है।

See also  सीजी बिग ब्रेकिंग: सायबर सेल में पदस्थ ASI की हत्या, घर के बाहर टहल रहे जवान पर बदमाशों ने किया ताबड़तोड़ हमला

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।