रायपुर। राजधानी के उरला (Urla) इलाके में बीती शाम बाइक से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत होने के मामले में पुलिस ने उसके दामाद को आरोपी बनाया है। घटना के वक्त बाइक दामाद ही चला रहा था। लिहाजा, पुलिस (Police) ने इस मौत का जिम्मेदार दामाद को माना। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी होलकर निषाद और उनकी सास रामहिन बाई एक रिश्तेदार के यहां से लौट रहे थे। इस दौरान उरला डेम के पास बाइक स्लीप हो गई।

बाइक का संतुलन बिगड़ने पर चालक और बुजुर्ग महिला गिर गए। बुजुर्ग के सिर पर गंभीर चोट आई थी जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतका बेमेतरा निवासी मनोज निषाद की मां हैं। वहीँ कुछ ग्रामीणों का कहना है कि बाइक रफ्तार में थी। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना भी किया गया। इसके अलावा जहां यह हादसा हुआ, वहां कुछ चश्मदीदों से इस घटना के बारे में पूछताछ भी की जा रही है।

See also  खबर जरा हटके : यहां चार कंधों पर सवार होकर नामांकन करने पहुंचे ‘अर्थी बाबा', पढ़ें पूरी खबर

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।