TRP डेस्क : रूस में लगतार हो रहे हमले के कारण जो मेडिकल छात्र यूक्रेन से भारत लौटे है उनकी आगे की पढ़ाई की चिंता बढ़ते ही जा रही है। इसके साथ ही पेरेंट्स अपने बच्चों की पढ़ाई को लेकर परेशान है ऐसे हालातो को देखते हुए केंद्र सरकार ने इन छात्रों के लिए बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बताया कि गरीब व मध्यम वर्ग के बच्चों को ध्यान में रखते हुए प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की आधी सीटों पर सरकारी मेडिकल कॉलेजों के बराबर ही फीस लगेगी।

बता दें कि यूक्रेन पर रूस द्वारा किए गए हमले ने भारत में मेडिकल शिक्षा की पोल खोलकर रख दी है। हमले की वजह से यूक्रेन में बड़ी संख्या में मेडिकल कोर्स कर रहे भारतीय छात्र अब घर वापस लौट रहे हैं। भारत में मेडिकल कॉलेजों की फीस इतनी महंगी होती है की अभिभावक परेशान होकर मजबूरन अपने बच्चो को यूक्रेन और रूस सहित पूर्ववर्ती सोवियत संघ से अलग होकर बने देशों में हर साल पढ़ाई के लिए भेजते है।

See also  बजट और आत्मनिर्भर भारत विषय पर देशवासियों से चर्चा कर रहे हैं प्रधानमंत्री, देखिए लाइव

96 प्रतिशत लाने के बाद भी नहीं मिला कॉलेज में प्रवेश

बता दें कि यूक्रेन पर रूसी हमले के शिकार हुए भारत के मेडिकल छात्र नवीन शेखरप्पा की मौत हो गई थी। उनके पिता का कहना है कि 96 प्रतिशत हासिल करने के बाद भी भारत के मेडिकल कॉलेज में उनके बेटे को एडमिशन नहीं मिली थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि भारत में मेडिकल की पढ़ाई के लिए जो फीस देनी पड़ती है, उससे काफी कम फीस में बच्चे बाहर जाकर पढ़ाई कर लेते हैं। उन्होंने सरकार को इस दिशा में कदम उठाने की बात भी कही थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर