टीआरपी डेस्क। तेलंगाना में सोमवार दोपहर एक शख्स ने महिला तहसीलदार को उसके ऑफिस में पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया दिया,जिसमें महिला तहसीलदार की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर एक शख्‍स तहसीलदार के ऑफिस में आया और उसने तहसीलदार विजया पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया।

तेलंगाना टुडे के अनुसार, घटना के वक्‍त तहसीलदार अपने कमरे में अकेली थीं। आग लगने के बाद महिला अधिकारी चिल्‍लाते हुए कमरे से बाहर आई तो वहां मौजूद कर्मचारी उनकी जान बचाने की कोशिश करने लगे।

हालांकि वे महिला को नहीं बचा पाए और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान पुलिस ने गौरेली गांव निवासी सुरेश के रूप में की है।

हमलावर सुरेश ने घटना के कुछ समय बाद पुलिस के सामने आत्‍मसमर्पण कर दिया।

विवादित जमीन का है मामला

राचकोंदा के पुलिस आयुक्त महेश एम भागवत ने बताया कि पुलिस सुरेश से पूछताछ कर रही है. आरोपी ने तहसीलदार पर जमीन संबंधी एक मामले में अन्‍याय करने का आरोप लगाया था।

See also  ITR फाइलिंग करने का आखिरी दिन आज, जानिए…चूक गए तो कितना भरना पड़ सकता है जुर्माना…