आगरा। आगरा मे एक सुनसान बिल्डिंग में एक 19 वर्षीय लड़की की सिर कटी लाश मिली थी। इस

घटना के दो दिन बाद एक युवक जहर पीने के बाद खैरागढ़ पुलिस स्टेशन पहुंचा, जहां उसने उसने

चीखना शुरू कर दिया कि मैंने अपने प्यार गौरी की हत्या की है। आनन फानन में युवक को अस्पताल

ले जाया जा रहा था तभी उसने दम तोड़ दिया। इस शख्स की पहचान हेत सिंह तोमर (21) के रूप में

हुई है, जो कि मुरैना जिले का रहने वाला है। पुलिस के सूत्रों का कहना है कि युवक ने शायद मथुरा से

जहर खरीदा था और इसे पी लिया था।

 

युवक की मौत से पहले पुलिस ने बनाया वीडियो :

एक पुलिसकर्मी ने युवक की मौत से पहले वीडियो बनाया, जिसमें वह एसएन मेडिकल कॉलेज में

भर्ती है और लड़की की हत्या के साथ आत्महत्या की बात को भी कबूल कर रहा है। पुलिस के मुताबिक,

See also  दिग्विजय बोले- कमल नाथ सरकार के पास बहुमत नहीं, दोपहर 12 बजे कमलनाथ करेंगे प्रेस कांफ्रेंस

तोमर की बड़ी बहन की शादी खाकेगढ़ गांव में पीड़िता के पड़ोस में हुई थी। बता दें कि खाकेगढ़ गांव

आगरा के खैरागढ़ थाना क्षेत्र में आता है। इसी की वजह से युवक उस लड़की के संपर्क में आया था।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।