भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपना कर्नाटक दौरा रद्द कर दिया है। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम साढ़े छह बजे कर्नाटक जाने वाले थे। मगर दंतेवाड़ा में जवानों की शहादत के चलते उन्होंने दौरा रद्द कर दिया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कर्नाटक चुनाव में स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी दी गई है। अतः आज सीएम चुनाव प्रचार के लिए जाने वाले थे। उनका दौरा रद्द किए जाने के बाद ऐसी कयास लगाई जा रही है कि सीएम शीघ्र दंतेवाड़ा का दौरा कर सकते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  थाना परिसर में प्रेमी जोड़े की हुई शादी..! बाराती बने थानेदार और स्टाफ

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।