बिलासपुर। रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 20 ट्रेनें को फिर से रद्द कर दिया है। दोहरी और तीसरी रेल लाइन के साथ ही सुरक्षा और रखरखाव को लेकर पिछले दो महीने से ट्रेनों को लगातार कैंसिल करने का सिलसिला चल रहा है। इस बार डेवलपमेंट और मेंटेनेंस को लेकर बुधवार से तीन सितंबर तक गाड़ियों को रद्द किया गया है। इसका असर रक्षाबंधन पर भाइयों और बहनों पर पड़ेगा।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से कहा गया है कि विभिन्न सेक्शनों में गतिशीलता के उन्नयन और चल रहे विभिन्न सुरक्षा संबंधी रखरखाव कार्यों में सुधार और ट्रैक रखरखाव कार्य के लिए कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। यह कार्य विभिन्न तिथियों में किया जाएगा। इस कार्य के फलस्वरुप कुछ गाड़ियों को रद्द किया जा रहा है।

कैंसिल होने वाली ट्रेनों की सूची

See also  लखनऊ से आज दोपहर रायपुर आएगी श्रमिक स्पेशल ट्रेन, पुणे, मुंबई से अलग-अलग तारीखों को चलेंगी ट्रेनें