जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ में चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय और निजी काॅलेजों में वर्ष 2023 शैक्षणिक सत्र में विभिन्न नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को 27 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। अब इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन ऑनलाइन 27 अगस्त की शाम पांच बजे तक भर सकते हैं। पहले यह तिथि 24 अगस्त, 2023 निर्धारित थी। चिकित्सा शिक्षा विभाग के द्वारा इन ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों के माध्यम से बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक डिप्लोमा इन साइकियाट्रिक नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थी चिकित्सा शिक्षा विभाग की वेबसाइट www.cgdme.in पर लाॅग इन कर आवेदन भर सकते हैं।

चिकित्सा शिक्षा विभाग नर्सिंग पाठ्यक्रम काउसलिंग समिति के अध्यक्ष डाॅ. देवप्रिय रथ से प्राप्त जानकारी के अनुसार नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क भी निर्धारित किया गया है। अनारक्षित एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 1,000 रुपये और अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के साथ ही संस्था का चयन भी करना होगा। संस्था चयन के लिए अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा।

See also  खबर आप के लिए: बंद जगहों पर संक्रमण फैलने से ताकतवर हो रहा Covid-19 वायरस

अभ्यर्थिंयों को ऑनलाइन आवेदन भरने के बाद लाॅक और सबमिट करने के बाद भी अंतिम तिथि तक परिवर्तन की सुविधा रहेगी। ऐसे आवेदनों में परिवर्तनों के लिए एडिट शुल्क 1,000 रुपये अतिरिक्त जमा करना होगा. एडिट करते समय ई-मेल और मोबाइल नंबर परिवर्तनीय नहीं होंगे। स्कूटनी एवं प्रवेश प्रक्रिया छत्तीसगढ़ नर्सिंग पाठ्यक्रम प्रवेश नियम 2019 और संशोधन नियम 2022 के प्रावधानों के तहत की जाएगी. इस संबंध में विस्तृत जानकारी, काउसलिंग, आवंटन आदि चिकित्सा शिक्षा विभाग के वेबसाइट www.cgdme.in पर भी प्राप्त की जा सकती है।

.