रायपुर। नई दिल्ली के जनकल्याण मार्ग प्रधानमंत्री निवास में आज रात्रि 10:00 बजे भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाई गई है। खबर है कि छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य प्रदेश के प्रत्याशियों के संबंध में इस बैठक में चर्चा की जाएगा। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार छत्तीसगढ़ में करीब 15 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की जा सकती है।

ऐसी खबरें हैं कि इस लिस्ट में सरगुजा संभाग और बस्तर संभाग को महत्व दिया जा सकता है। इस संभाग के अधिकांश प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है। दंतेवाड़ा के कार्यक्रम संपन्न होने के बाद केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भाग लेने के लिए केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य और प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय के साथ प्रदेश महामंत्री ओम प्रकाश चौधरी और विजय शर्मा भी दिल्ली रवाना होंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम

See also  Weather Update : आज छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में होगी बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया बुलेटिन

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।