रायपुर। छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। केन्द्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह को निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में नोटिस जारी किया गया है। दरअसल केंद्रीय राज्य मंत्री सोनहत क्षेत्र में बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान में निकली थीं।

इस दौरान जनसंपर्क काफिले में 40 से अधिक गाड़िया शामिल रहीं। बता दें कि इस संबंध में रेणुका सिंह ने रिटर्निंग अधिकारी से किसी प्रकार की सूचना या अनुमति नहीं ली थी। बता दें कि भतरपुर सोनहत से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद 15 अक्टूबर को रेणुका सिंह बड़ी तादात में लोगों के साथ सोनहत में जनसंपर्क अभियान में पहुंची।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें नोटिस जारी कर तीन दिवस के अंदर जवाब मांगा है। बता दें कि बीजेपी ने केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह को भरतपुर सोनहत विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  CG News : कड़कड़ाती ठंड के लिए प्रदेशवासी हो जाए तैयार, शुरू हुआ तापमान में गिरावट का सिलसिला

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।