रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर कहा कि ज़िला बालोद में सड़क हादसे में 3 यात्रियों की मृत्यु की सूचना अत्यंत दुःखद है। मैंने दिवंगतों के परिजनों को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने, एवं घायलों को समुचित उपचार मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालोद जिले के मरकाटोला घाट में आज हुए यात्री बस हादसे में मृतक लोगों के प्रति शोक जताया है तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने जिला प्रशासन को घायल यात्रियों के समुचित इलाज एवं अन्य व्यवस्था के निर्देश दिये हैं।

जिला प्रशासन बालोद द्वारा घायलों को उपचार के लिए धमतरी एवं कांकेर के अस्पतालों में उपचार की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही मृत 3 यात्रियों के परिजनों को 4 लाख की सहायता देने की घोषणा की है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  CM Bhupesh will hold open discussion with mayors and presidents - उत्कृष्ट निकायों की पीठ थपथपायेंगे CM