रायपुर। आईपीएस अफसरों के तबादले के साथ ही छत्तीसगढ़ पुलिस में पहली बार एक नई व्यवस्था बनाई गई है। बस्तर के नक्सल मोर्चे पर तैनात राज्य सशस्त्र बलों को एक कमान के नीचे लाकर बतौर DIG प्रशांत कुमार अग्रवाल को पदस्थ किया गया है। अब तक सभी बटालियन आईजी बस्तर रेंज के अधीन रहीं हैं। बता दें कि बस्तर में इस समय एक दर्जन राज्य बल की बटालियनें तैनात हैं।

इसके अलावा राजधानी में ATS (एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड) में SP की पोस्टिंग की गई है। रमन शासनकाल में गठित एटीएस का एक नोटिफाइड थाना भी है। इसकी कमान एसपी अजातशत्रु बहादुर सिंह को दी गई है।

See also  Mobile Towers Chhattisgarh: दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों में नेटवर्क विस्तार के लिए 2,305 नए मोबाइल टावरों का प्रस्ताव