नई दिल्ली। Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए तीन राज्यों में नए चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी की नियुक्ति का ऐलान किया है। ये सभी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव बड़ी भूमिका निभाने वाले सिद्धार्थ नाथ सिंह को आंध्र प्रदेश का सह-प्रभारी बनाया गया है।

Lok Sabha Elections 2024: इन्हें मिला यहां का प्रभार

Lok Sabha Elections 2024: पार्टी ने डॉ विनय सहस्रबुद्धे को राजस्थान का चुनाव प्रभारी बनाया है। जबकि वहीं विजया रहाटकर और प​श्चिम दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा को राजस्थान का चुनाव सह-प्रभारी बनाया है। राजस्थान प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया को हरियाणा का चुनाव प्रभारी बनाया है। राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर हरियाणा के चुनाव सह-प्रभारी बनाए गए हैं। पार्टी के राज्यसभा सांसद अरुण सिंह आंध्र प्रदेश के चुनाव प्रभारी बनाए गए हैं.

देखें सूची

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Naveen Patnaik health deteriorates: ओडिशा के पूर्व CM नवीन पटनायक की तबीयत बिगड़ी, भुवनेश्वर के अस्पताल में भर्ती