आम आदमी पार्टी
आम आदमी पार्टी

भाजपा प्रत्याशी को प्रचंड मतों से जिताने का संकल्प लिया

कांकेर। पूरे देश में भाजपा कुनबा बढ़ाने वाले अभियान में सबसे सफल पार्टी बन गई है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं शामिल करने के बाद आज कांकेर में आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष भाजपा में शामिल किया। कांकेर में आयोजित भाजपा प्रत्याशी के नामांकन रैली में सीएम साय ने कोमल हुपेंडी का पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत किया।

कोमल हुपेंडी ने 2023 का विधानसभा चुनाव आप की टिकट पर भानुप्रतापपुर से लड़ा था और 15255 वोट हासिल किए थे। आज उन्होंने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा और कांकेर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी को प्रचंड मतों से जिताने का संकल्प लिया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू पर

See also  पामगढ़ जनपद अध्यक्ष की कुर्सी गई, उपाध्यक्ष के खिलाफ कल होगा मतदान