नेशनल डेस्क। टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा के निधन के बाद शुक्रवार सुबह (11 अक्टूबर) को टाटा ट्रस्ट्स (Tata Trusts) की अहम बैठक हुई। जिसमें स्वर्गीय रतन टाटा के उत्तराधिकारी के तौर पर उनके सौतेले भाई नोएल टाटा को नॉमिनेट किया गया। नोएल टाटा, टाटा ट्रस्ट्स के नए चेयरमैन बनाए गए हैं। रतन टाटा का बुधवार रात को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया था, वे 86 वर्ष के थे।

बता दें नोएल पहले से ही सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट में ट्रस्टी हैं। इसकी संयुक्त रूप से टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस में 66% हिस्सेदारी है। इस नियुक्ति के साथ ही नोएल सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के 11वें अध्यक्ष और सर रतन टाटा ट्रस्ट के छठे अध्यक्ष बन गए हैं। वह नवल एच. टाटा और सिमोन एन. टाटा के पुत्र और रतन टाटा के सौतेले भाई हैं।

See also  निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर 28 कर्मचारी निलंबित