अंबिकापुर। यहां के जोकी नाला में पुल नहीं होने के चलते एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सका। इसके चलते प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती महिला को परिजनों ने 1 किलोमीटर पैदल चलकर नाला पार कराते हुए एंबुलेंस तक पहुंचाया।

बरसात में ग्रामीणों के लिए जानलेवा बन जाता है यह नाला

प्रसव पीड़ा से तड़प रही इस महिला को नाला पार कराने के बाद एंबुलेंस से उप स्वास्थ्य केंद्र केदमा लाया गया। बता दें कि अंबिकापुर के उदयपुर इलाके का जाेकी नाला बरसात के दिनों में ग्रामीणों के लिए जानलेवा बन जाता है। कुछ दिन पूर्व भी इस उफनते नाले को पार करते ग्रामीण और छात्र नजर आए थे।

यहां लंबे समय से ग्रामीण पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। इससे जनप्रतिनिधि और प्रशासन की कार्य प्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। यह स्थिति न केवल मरीजों के लिए, बल्कि स्कूली बच्चों और अन्य ग्रामीणों के लिए भी परेशानी का कारण है।

See also  अंखफोड़वा कांड में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के निलंबन को कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने ठहराया गलत, कहा- पूरी जांच के बाद होनी थी कार्रवाई…