टीआरपी डेस्क। Money Plant : वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को घर में रखने को बहुत शुभ माना गया है। कहा जाता है कि यह धन की आवक बढ़ाता है और गरीबी को दूर रखता है। लेकिन मनीप्लांट को घर में गलत दिशा या स्थान पर रखना उल्टा असर कर सकता है।

इन 3 जगहों पर कभी न रखें मनी प्लांट

  • दक्षिण-पश्चिम (South-West)

इस दिशा में मनी प्लांट रखने से आर्थिक अस्थिरता बढ़ती है। घर में हमेशा पैसे की तंगी बनी रहती है। जिन घरों में मनी प्लांट को इस दिशा में रखा गया है, उनका बैंक बैलेंस जल्द खाली हो जाता है।

  • पश्चिम (West)

पश्चिम दिशा को शनि ग्रह से जोड़ा जाता है। इस दिशा में मनीप्लांट रखने से धन की आवक पर बुरा असर पड़ता है। यह दिशा भारी सामान जैसे लोहा, मेटल आइटम्स रखने के लिए उपयुक्त है, लेकिन पौधों के लिए बिलकुल नहीं।

  • बाथरूम और टॉयलेट के पास
See also  टीआरपी आज की सुर्खियां

मनी प्लांट को बाथरूम या टॉयलेट के पास रखना बिलकुल शुभ नहीं है। इस दिशा में रखा मनीप्लांट नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है। मां लक्ष्मी और कुबेर महाराज की कृपा कम कर सकता है।

मनी प्लांट रखने की सही दिशा

  • उत्तर और उत्तर-पूर्व (North & North-East)

मनीप्लांट को घर के उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखना सबसे उत्तम माना गया है। यह सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है और घर में धन, सुख और समृद्धि लाता है। इस दिशा में रखे मनीप्लांट से घर में कभी पैसों की कमी नहीं होती।

Money Plant : मनीप्लांट घर में सही दिशा में रखने से धन और खुशहाली आती है, जबकि गलत स्थान पर रखने से नकारात्मक प्रभाव हो सकते हैं।