टीआरपी। India v/s south africa : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वन डे सीरीज के पहले मैच में भारत के दिए 350 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने दूसरे ही ओवर में दो विकेट गंवा दिए।

अर्शदीप ने मैच के पहले ओवर में छह रन दिए। वहीं, पारी के दूसरे ही ओवर में हर्षित राणा ने मात्र दो रन देकर दो विकेट चटकाए।

77 रन पर चार विकेट

मैच के पांचवे ओवर की चौथी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने तीसरा विकेट चटकाकर साउथ अफ्रीका को करारा झटका दिया। इसके पश्चात पारी के 15वें ओवर में कुलदीप यादव ने साउथ अफ्रीका का चौथा विकेट लिया। साउथ अफ्रीका का स्कोर 77 रन पर चार विकेट हो चुका है। चौथे विकेट की साझेदारी में साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक ले जा रहे थे, लेकिन 77 रन पर चार विकेट गिरने से साउथ अफ्रीका मुश्किल में फंसती नजर आ रही है।

See also  अजीत डोभाल हिंडन एयरबेस पर शेख हसीना से मिले, ढाका में प्रदर्शनकारियों ने बंगबंधु मेमोरियल म्यूजियम को लगाई आग