Strait of Hormuz: तेहरान/नई दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। ईरान के सुरक्षा बलों ने बुधवार को फारस की खाड़ी से गुजर रहे तीन कंटेनर जहाजों पर हमला कर दिया। इस दौरान गोलीबारी भी की गई, जिसमें एक जहाज को भारी नुकसान पहुंचा, जबकि दो जहाजों को ईरान ने अपने कब्जे में ले लिया। कब्जे में लिए गए जहाजों में एक भारत की ओर जा रहा था।

Strait of Hormuz: ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार, प्रभावित जहाजों की पहचान लाइबेरिया-ध्वज वाले एपामिनोंडास, पनामा-ध्वज वाले MSC फ्रांसेस्का और यूफोरिया के रूप में की गई है। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन एक जहाज के कमांड सेंटर को गंभीर क्षति पहुंची है।

Strait of Hormuz: जहाज-ट्रैकिंग सेवा VesselFinder के AIS डेटा के मुताबिक, ‘एपामिनोंडास’ ने भारत को अपना गंतव्य बताया था। इसी जहाज पर सबसे पहले हमला हुआ। यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर के अनुसार, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की एक गनबोट ने ओमान से लगभग 15 नॉटिकल मील उत्तर-पूर्व में इस जहाज पर गोलीबारी की।

See also  अब पेरू में पेट्रोल कीमतों को लेकर हाहाकार, गुस्साई जनता उतरी सड़कों पर

Strait of Hormuz: रिपोर्ट के अनुसार, तीन में से दो जहाजों ने जलमार्ग पार करते समय अपने स्थान, गंतव्य और मूल बंदरगाह की जानकारी साझा नहीं की थी। ईरान ने इस कार्रवाई को समुद्री नियमों के उल्लंघन और चेतावनियों की अनदेखी का परिणाम बताया है।

Strait of Hormuz: बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच हालिया सीजफायर के बावजूद होर्मुज क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। इस घटना के बाद दोनों देशों के बीच शांति वार्ता की संभावनाओं पर भी अनिश्चितता के बादल मंडराने लगे हैं।