रायपुर। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल/सीआरपीएफ  (CRPF) में पदस्थ एक जवान जम्मू-कश्मीर में हुए मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गया। जवान छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के ग्राम पतोडा का रहने वाला था। जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए जवान का नाम शिवलाल नेताम है।

जम्मू एवं कश्मीर के बिजबेहरा शहर में आतंकवादियों की ओर से की गई गोलीबारी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का एक जवान शहीद हो गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आतंकवादियों ने बिजबेहरा शहर में मंगलवार को सीआरपीएफ की टीम पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में घायल हुए एक जवान को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों ने जवान को पास के अनंतनाग शहर में रेफर कर दिया, जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया। तलाशी अभियान के लिए क्षेत्र को चारों तरफ से घेर लिया गया है।

जम्मू कश्मीर में शहीद सीआरपीएफ का जवान शिवलाल नेताम छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कोंडागांव जिले के ग्राम पतोडा का है। शहीद जवान पतोडा गांव के पूर्व सरपंच दुसुलाल नेताम के बेटे हैं। शहीद जवान की दो बेटियां है। जवान की शहादत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

See also  Dantewada By Election- माँ देवती कर्मा के लिए वोट मांगने नक्सलगढ़ पहुँची बेटी तुलिका

जवान का शव बुधवार को फोर्स के चार्टेड प्लेन से रायपुर लाया जाएगा। जवान को माना में श्रद्धांजलि देने के बाद कोंडागांव के गृहग्राम के लिए रवाना किया जाएगा।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।