रायपुर/राजनांदगांव। किशोरी के साथ परिजनों के अपहरण मामले में फरार पूर्व सीएम रमन सिंह के ओएसडी रहे ओपी गुप्ता का भाई शिवरतन को मोहला पुलिस ने रायपुर स्थित निवास से गिरफ्तार कर लिया है।


आपको बता दें कि पूरा मामला पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के ओएसडी रहे ओपी गुप्ता पर लगे दैहिक शोषण से जुड़ा है। शिवरतन ओएसडी रहे ओपी गुप्ता का भाई बताया जा रहा है, जो किशोरी द्वारा कराए एफआईआर को वापस लेने का दबाव बनाने पीड़िता के साथ उसके परिजनों को अपहरण कर ओडिशा ले गया था।

पीड़िता के चाचा की रिपोर्ट पर मोहला पुलिस ने मामले का पर्दाफाश किया और अपहरण के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज दिया है। आरोपित शिवरतन गुप्ता फरार था, जिसे गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए मोहला पुलिस ने रिमांड पर रखा है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  कलिंगा विश्वविद्यालय में नवप्रवेशित अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों के स्वागत के लिए ‘‘फर्स्ट स्टेप -2020‘‘ का ऑनलाइन आयोजन

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।