रायपुर। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार द्वारा किसानों को धान खरीदी की बचत राशि देने के लिए लागू किए गए राजीव गांधी किसान न्याय योजना को विपक्ष भाजपा द्वारा किसान अन्याय योजना कहे जाने पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।


कांग्रेस पार्टी संचार विभाग के सदस्य आरपी सिंह ने एक बयान जारी करके कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना का अगर विरोध करना है तो पहले भाजपा नेता अपने खाते में आए हुए पैसे को वापस करें। उन्होंने एक सूची जारी करके यह बताया है कि भारतीय जनता पार्टी के किन बड़े नेताओं को इस योजना से कितनी आर्थिक मदद मिली है।


आरपी सिंह ने कहा, डॉ रमन सिंह ने अपने कार्यकाल में हमेशा किसानों को छलने का काम किया है कभी भी किसानों के प्रति की गई घोषणाएं उनकी सरकार ने पूरी नहीं की है। चाहे मामला भू अधिग्रहण का हो या फिर बोनस का ही क्यों ना हो।

See also  Breaking- छत्तीसगढ़ सीडी कांड: सुनवाई 5 मार्च तक टली, CBI ने की छत्तीसगढ़ सरकार को भी पार्टी बनाने की मांग


आरपी सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा है कि अगर राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत मिले हुए पैसों से भारतीय जनता पार्टी की सहमति नहीं है तो कृपया भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेतागण इस न्याय योजना के तहत मिली हुई राशि को तत्काल मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कर दें ताकि यह राशि प्रदेश में फैल रहे कोरोना संक्रमण से लड़ने के काम आ सके।


नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक बोले. किसान किसी पार्टी का नहीं,यह ओछी राजनीति

कांग्रेस संचार विभाग द्वारा राजीव गांधी किसान योजना में लाभ पाने वाले भाजपा नेताओं की सूची सोशल मीडिया में जारी करने को नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ने ओछी राजनीति बताया है। कौशिक ने कहा कि हमारे शासनकाल में भी धान खरीदी हुई थी, हमने ये नहीं देखा कि वो किस पार्टी के नेता है। किसान किसी पार्टी का नहीं होता। जिनके धान की खरीदी हुई है उन सबको इसकी राशि दी गई है।

See also  आप पदाधिकारियों से संजीव झा ने ली चुनावी रिपोर्ट

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस के द्वारा सोशल मीडिया में जो लिस्ट जारी वो अनुचित और ओछी मानसिकता का प्रतीक है। यह राशि किसी नेता को नहीं,बल्कि छत्तीसगढ़ के किसानों को राशि दी गई है।