मुंबई। बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ ने पहले वीकेंड के दौरान 70 करोड़ की कमाई कर ली है। शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह 21 जून को प्रदर्शित हुयी है। यह फिल्म तेलुगु की सुपर हिट फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ की रीमेक है। यह फिल्म 3123 स्क्रींस पर रिलीज हुई है।

यह फिल बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म करती नजर आ रही है। फिल्म ने टिकट खिड़की पर जबर्दस्त ओपनिंग की। फिल्म ने पहले दिन 20.21 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। दूसरे दिन फिल्म ने 22.71 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 27.91 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। इसके साथ ही कबीर सिंह ने अपने पहले वीकेंड के दौरान 70.83 करोड़ की कमाई कर ली है। कबीर सिंह का निर्देशन संदीप रेड्डी वंगा ने किया है। उन्होंने इसका तेलुगु वर्ज़न भी निर्देशित किया था। फिल्म में कियारा आडवाणी ने फीमेल लीड रोल निभाया है।

See also  छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका में नजर आएंगे अक्षय कुमार,सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

हिंदी के ऑफिशल रीमेक को बनाते समय निर्देशक ने उसे मूल फिल्म की तरह ही रहने दिया। फिल्म में शाहिद के परफॉर्मेंस की जबरदस्त प्रशंसा हो रही है। कबीर सिंह की कहानी एक ऐसे मेडिकल स्टूडेंट की लव स्टोरी है, जो पढ़ाई में जीनियस है लेकिन नंबर एक का गुस्सैल है। इस गुस्से की वजह से उसकी जिंदगी में कुछ अच्छा होता है तो काफी कुछ खराब भी होता है। फिल्म को समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।