रायपुर। Accident in Bilaspur-Raipur National Highway छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के सरगांव क्षेत्र में बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। जिसमें 6 साल के बच्चे सहित 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि महिला सहित 2 लोग घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में बिलासपुर स्थित सिम्स में भर्ती कराया गया है। हादसा सड़क पार कर रहे एक राहगीर को बचाने की चक्कर में हुआ।

जानकारी के मुताबिक, रायपुर के गुढियारी निवासी परिवार कल देर शाम कार से बिलासपुर से लौट रहा था। सरगांव क्षेत्र में बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर बरमदेव ढाबा के पास ग्राम मोहभट्ठा निवासी लक्ष्मीकांत सड़क पार कर रहा था। उसे बचाने की चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी।

कार में 5 लोग सवार थे, तीन मृतक और एक घायल की पहचान नहीं


हादसे में कार सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाहर निकाल सिम्स रवाना किया, लेकिन रास्ते में ही उत्कर्ष उबेजा (6) की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं मोनिका गुप्ता सहित एक अन्य घायल हैं। अभी सभी घायलों और मृतकों की पहचान नहीं हुई है।

See also  टीआरपी ब्रेकिंग: आखिरकार कोरोना टेस्ट किट की खरीदी का टेंडर फाइनल, अब की बार मोटी कमाई करने पेट्रोल पम्प, सिक्यूरिटी सर्विस,लकड़ी टाल वाले भी टेंडर में आए

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News  केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitter पर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।एकहीक्लिकमेंपढ़ेंThe Rural Press कीसारीखबरें।