नई दिल्ली। (Chief Information Commissioner) सूचना आयुक्त यशवर्धन कुमार सिन्हा (Yashvardhan Kumar Sinha) देश के नए मुख्य सूचना आयुक्त बन गए हैं। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आज उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सूचना आयुक्त यशवर्धन कुमार सिन्हा भारतीय विदेश सेवा के पूर्व अधिकारी रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि पत्रकार उदय महुरकर, पूर्व श्रम सचिव हीरा लाल समारिया और पूर्व उप नियंत्रक और महालेखा परीक्षक सरोज पुनहानी को सूचना आयुक्त बनाया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति ने इन लोगों का चयन किया था। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी और गृह मंत्री अमित शाह इस समिति के सदस्य हैं। ब्रिटेन और श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त रहे सिन्हा पिछले साल एक जनवरी को सूचना आयुक्त बने थे।

सीआईसी के रूप में बिमल जुल्का का कार्यकाल 26 अगस्त को पूरा हुआ था, तब से यह पद खाली था। 62 साल के सिन्हा का कार्यकाल करीब तीन साल का होगा। सीआईसी या सूचना आयुक्तों की नियुक्ति पांच साल या उनके 65 साल की उम्र के होने तक के लिए होती है।

See also  PM Modi Speech Live: TRP के साथ देखे PM मोदी का देश के नाम सम्बोधन

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।