मंबई। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) पर सरकार का शिकंजा कसना शुरू हो गया है। महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में स्थित दाऊद इब्राहिम की हवेली की आज नीलाम होने जा रही है। आज मंगलवार को Dawood Ibrahim की पुश्तैनी संपत्तियों की नीलामी ऑनलाइन शुरू की गई है।

Dawood Ibrahim की 7 संपत्तियों की नीलामी

मिली जानकारी के मुताबित अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की कुल 13 में से 7 संपत्तियों की नीलामी की जा रही है। अंडरवर्ल्ड डॉन की संपत्ति के अलावा इकबाल मिर्ची का एक फ्लैट भी नीलाम हो रहा है।

बता दें कि सरकार की तरफ से नीलाम की जाने वाली संपत्तियों का मुआयना  2 नवंबर को रखा गया था। इस मुआयने के लिये दिल्ली से दो वकील रत्नागिरी के मुमका गांव पहुंचे थे जहां दाऊद की ये हवेली है। इन वकीलों का नाम भूपेंद्र भारद्वाज और अजय श्रीवास्तव है।

दाऊद इब्राहिम के दोस्त की संपत्ति की भी नीलामी आज

आज 10 नवंबर को दाऊद के पुराने साथी इकबाल मिर्ची की भी मुंबई में दो प्रॉपर्टी की नीलामी हो रही है। ये दोनों संपत्तियां मुंबई में जुहू-तारा रोड पर हैं और इन दोनों प्रॉपर्टी की कीमत करोड़ों रुपये में है।

See also  BIG BREAKING: इंडिया का मोस्ट वांटेड कोरोना पॉजिटिव!

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें।