सतरेंगा में तूफान का कहर, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट्स को हुआ भारी नुकसान- देखें VIDEO
सतरेंगा में तूफान का कहर, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट्स को हुआ भारी नुकसान- देखें VIDEO

टीआरपी डेस्क। जिले के पर्यटन स्थल सतरेंगा की मनमोहक तस्वीरें सबको भाती है। मगर गुरुवार को सतरेंगा के अथाह जल भराव की अलग और भयानक तस्वीर सामने आई। शाम के वक्त मौसम के मिजाज ने करवट ली इसी दौरान तेज हवाएं शुरू हो गई, तूफान ने सतरेंगा में हाई टाइड जैसी स्थिति निर्मित कर दी।

फ्लोटिंग रेस्टोरेंट्स को हुआ भारी नुकसान- देखें वीडियो

अमूमन शांत रहने वाले डूबान में ऊंची ऊंची लहरें उठने लगी, लहरें इतनी तेज थी कि अपने रास्ते पर आने वाले तमाम चीजों को उखा ड़ती हुई ले गई, लहरों की चपेट में आने से पानी में तैरता फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बह गया।

इसकी दीवारें लहरों का सामना नहीं कर सकी, इस हाइटाइड ने फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की सूरत बिगाड़ दी है। हालांकि इसकी सूचना मिलने पर विभाग के अधिकारी सतरेंगा पहुंच गए हैं। रात में ही रेस्क्यू शुरू कर लिया गया था, फिलहाल नुकसान की जानकारी जुटाई जा रही है।

See also  गौतम अडानी को मिली खुशखबरी, फ्रांस की Total SA के साथ सोलर एनर्जी के क्षेत्र में 3707 करोड़ निवेश की डील पक्की

खौफनाक, मगर रोमांचक अहसास

स्थानीय लोगों की मानें तो सालों बाद ऐसी तस्वीर देखने को मिली है जब सतरेंगा का यह डुबान क्षेत्र उफान पर था। लहरों की तीव्रता ने समुद्र तट का एहसास करा दिया शाम को 4:30 बजे के करीब अचानक तेज हवाओं के साथ लहरें ऊंची उठने लगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…