भूपेश बघेल
भूपेश बघेल

टीआरपी डेस्क। प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच लॉकडाउन की अफवाह भी बढ़ने लगी है। इसी बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में फिर से लॉकडाउन लगाने के मूड में नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे लेकर कहा कि लॉकडाउन से नुकसान होता है। कोरोना के केस बढ़े हैं, मैं लोगों से मीडिया के माध्यम से अपील करना चाहता हूं कि कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग के गाइड लाइन का सख्ती से पालन करें।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अगर हम मास्क लगाएंगे तो कोरोना उतनी बड़ी बीमारी नहीं है कि उससे बचा नहीं जा सकता है। मास्क लगाएं, हाथ धोएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, तो कोरोना से बचाव हो सकता है। लॉकडाउन से सिर्फ और सिर्फ गरीबों का नुकसान होता है, व्यापारियों को नुकसान होता है। आमलोगों को आर्थिक परेशानी होती है, इसलिए अगर हम कोरोना के नियमों का पालन करें तो लॉकडाउन से बचा जा सकता है।

See also  'संजीवनी' 108 एम्बुलेंस के टेंडर में भ्रष्टाचार का 'जहर': निविदाकर्ता ने शव वाहनों को ही बता दिया Advanced Life Support System Ambulance,अफसरों ने भी लगा दी मुहर

छत्तीसगढ़ में कोरोना की स्थिति

शनिवार रात तक की आंकड़ों पर गौर करें तो छत्तीसगढ़ में कोरोना के 543 नए मरीज मिले, 3 लोगों की मौत हो गई। शनिवार के दिन रायपुर से 206 नए संक्रमित मिले हैं। शुक्रवार को रायुपर में 121 नए मरीज मिले थे। गुरुवार को रायपुर में ये आंकड़ा 155 था। अब छत्तीसगढ़ में कुल संक्रमितों की संख्या 316854 है। 3770 मरीज एक्टिव हैं। अब तक 3886 लोगों की मौत हाे चुकी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…