केंद्र का बड़ा ऐलान, बुजुर्गों और दिव्यांग नागरिकों को घरों के पास लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन, दिशानिर्देश जारी
केंद्र का बड़ा ऐलान, बुजुर्गों और दिव्यांग नागरिकों को घरों के पास लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन, दिशानिर्देश जारी

नई दिल्ली। बुजुर्गों और दिव्यांग नागरिकों के लिए कोरोना टीकाकरण को आसान बनाने के लिए केंद्र ने 60 से अधिक और दिव्यांगों के लिए नियर टू होम कोविड वैक्सीन सेंटर (NHCVC) के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं।

कोरोना के लिए वैक्सीन प्रशासन पर राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह (NEGVAC) ने बुजुर्ग और दिव्यांग नागरिकों के लिए नियर होम कोविड टीकाकरण केंद्रों (NHCVC) के दिशा-निर्देशों पर केंद्रीय मंत्रालय की एक तकनीकी विशेषज्ञ समिति के प्रस्ताव की सिफारिश की है।

नियर टू होम कोविड वैक्सीन सेंटर (NHCVC) एक समुदाय-आधारित, लचीला और जन-केंद्रित दृष्टिकोण का पालन करेगा, जिससे कोरोना वैक्सीनेशन केंद्रों को घरों के करीब लाया जा सकेगा। तकनीकी विशेषज्ञ समिति का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों और विकलांग लोगों की शारीरिक स्थिति के कारण ऐसा फैसला लिया गया है।

कहां खोले जाएंगे कोविड सेंटर

इसके तहत सामुदायिक केंद्र आरडब्ल्यूए केंद्र (RWA Centre), ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी सेंटर, पंचायत घर, स्कूल भवन आदि में टीकाकरण केंद्र बनाए जाएंगे. सभी 60 से ज्यादा उम्र के नागरिक, जिनको अभी तक कोरोना वैक्सीन की डोज नहीं लगी है या दूसरी डोज लगनी है और दिव्यांग नागरिकों को एनएचसीवीसी (NHCVC) में कोरोना टीकाकरण के लिए शामिल होंगे।

See also  stone pelting in Ganesh Utsav in Bhiwandi: भिवंडी में गणेश विसर्जन के दौरान मूर्ति पर पथराव, आरोपियों की गिरफ्तारी तक मूर्ति विसर्जन नहीं करने पर अड़े प्रदर्शनकारी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।