भारी बारिश
छत्तीसगढ़ के इन 10 जिलों में भारी बारिश की सम्भावना, यलो अलर्ट जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में आगामी 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर दिया है.

रायपुर के लालपुर मौसम विज्ञान केन्द्र के मौसम विज्ञानी आर के वैश्य ने अपने जारी बयान में कहा कि प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं कुछ जगहों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसको देखते हुए प्रदेश के करीब दस जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में हो सकती है बारिश

राजनांदगाांव, कांकेर, कोंडागाांव, बस्तर, नारायणपुर, धमतरी, गरियाबंद, बालोद, दुर्ग व महासमुंद जिलों मे एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

See also  ब्रेकिंग: पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का PA देर रात गिरफ्तार, युवती ने लगाए आरोप

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।