रायपुर। आम आदमी पार्टी ने आज अपने रायपुर स्थित कार्यालय में हसदेव अरण्य की अनुमति के विरोध और आदिवासी हितों के संरक्षण को लेकर प्रेस वार्ता को संबोधित किया। जिसमें प्रमुख रूप से पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा, प्रदेश अध्यक्ष कोमल हूपेन्डी और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

प्रेस को सम्बोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि हसदेव अरण्य में जंगल की कटाई और कोयला खनन के खिलाफ जनता लगातार विरोध कर रही है। लेकिन शासन इसे अनसुना कर रही है और गैर जिम्मेदार रुख अपनाये हुए है। राज्य सरकार ज़मीनी हकीकत जानते हुए भी खनन को स्वीकृति दे रही है। सरकार के इसी रवैय्ये के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने कल 21 मई को मुख्यमंत्री निवास घेरने का कार्यक्रम रखा है।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने मीडिया से बात करते हुआ कहा कि आम आदमी पार्टी हसदेव अरण्य को बचाने के लिए संघर्षरत और तत्पर है। हम हसदेव अरण्य के आदिवासियों के हक की बात मुख्यमंत्री तक पहुचाएंगे। मुख्यमंत्री अगर नहीं मानते हैं तो इस बात को ले कर हम लोग संघर्ष करते रहेंगे और तब तक संघर्ष करेंगे जब तक ये पेड़ों की कटाई रुक नहीं जाती।

See also  हसदेव अरण्य को छोड़ने भर से देश में नहीं होगा कोयला संकट, कहा सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर ने

सच में छत्तीसगढ़ीया हैं तो छत्तीसगढ़ के जंगल की चिंता होगी

मुख्यमंत्री के बयान का जवाब देते हुए संजीव झा ने कहा कि “जंगल के ऊपर जो पेड़ हैं उनसे पर्यावरण बचता है। उससे पानी बचता है, इकोलॉजी बचती है। मुख्यमंत्री को तय करना पड़ेगा कि वे इंसान से प्यार करते हैं, छत्तीसगढ़ से प्यार करते हैं या नहीं। यदि मुख्यमंत्री सच में छत्तीसगढ़ीया हैं तो उन्हें छत्तीसगढ़ के जंगलों की चिंता होगी, छत्तीसगढ़ के ज़मीं की चिंता होगी।

सड़कों पर उतारकर आंदोलन होंगे

प्रदेश प्रभारी संजीव झा के नेतृत्व में कल 21 मई को आम आदमी पार्टी मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने जा रही है। इस सम्बन्ध में प्रदेश प्रभारी ने कहा कि मुख्यमंत्री कुम्भकर्ण की गहरी नींद में सो चुके हैं। कल हम उन्हें जगाने जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के लोगों ने बीजेपी से परेशान होकर आपको चुना था। बीजेपी उस वक्त खनन के साथ खड़ी थी और आप खिलाफ थे तो जनता ने आपको वोट दिया। आज आप भी उनके ही साथ खड़े हो गए हैं। उनमे ही सम्मिलित हो चुके हैं। कल इस्सलिये ही हम उन्हें जगाने जा रहे हैं। यदि वो जागे तो ठीक नहीं जागे तो आम आदमी पार्टी आंदोलन के लिए जानी जाती है। सड़कों पर आंदोलन होगा और तब तक जारी रहेगा जब तक ये आदेश वापस नहीं होता।

See also  सीजी ब्रेकिंग: दंतैल हाथी ने महिला को पटक पटककर मारा, कई टुकड़ों में मिली लाश, दहशत में भालुचुआ गांव के लोग

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर