कांकेर। जिले के बांदे थाना क्षेत्र में शासकीय शराब दुकान के पास महिलाओं से दुर्व्यवहार करने वाले दो आबकारी निरीक्षकों को कलेक्टर अभिजीत सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

आबकारी निरीक्षक ओम प्रकाश साहू और संदीप सहारे के द्वारा बांदे के शासकीय शराब दुकान के पास महिलाओं से दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल हुआ था। दरअसल शराब दुकान के पास ही दुकान संचालित करने वाली महिला और एक अन्य महिला के साथ आबकारी निरीक्षकों ने दुर्व्यवहार किया था, साथ ही यहां पर मौजूद नाबालिग लड़कियों को गलत तरीके से छूने के आरोप भी दोनों निरीक्षकों पर लगे थे।

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर ने दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा था। दोनों निरीक्षकों के जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर कलेक्टर ने इन्हें निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया।

See also  Breaking : सुकमा में कोबरा 208 और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, कई माओवादी हुए घायल, एक CRPF जवान जख्मी