रायपुर। CG Politics : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 10:45 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय ‘कुशाभाऊ ठाकरे परिसर’ पहुंचने वाले हैं। यहां भाजपा की एक बेहद महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय बैठक बुलाई गई है, जिसमें संगठन से लेकर सरकार के कामकाज तक पर बड़ा मंथन होना है। गौरतलब है कि इस बैठक में मुख्य रूप से आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और राज्य के मौजूदा समसामयिक मुद्दों पर गंभीर चर्चा होने की संभावना है।

बंद कमरे में बनेगी रणनीति, इन बातों पर रहेगा फोकस:

संगठन का विस्तार: मैदानी स्तर पर कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपने और बूथ स्तर को मजबूत करने पर बात होगी।

विपक्ष की घेराबंदी: राज्य में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रमों और विपक्ष के हमलों का जवाब देने के लिए ठोस रणनीति बनाई जाएगी।

सरकारी योजनाओं का रिव्यू: साय सरकार की प्रमुख योजनाओं को जनता तक और तेजी से कैसे पहुंचाया जाए, इस पर भी मंत्रियों और संगठन के बीच तालमेल बिठाया जाएगा।

See also  कल से 25 मार्च तक छत्तीसगढ़ में फिर करवट ले सकता है मौसम, आंधी-बारिश का अनुमान